Thursday , April 25 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / ताजा रुझान : उत्तराखंड और यूपी में बहुमत की ओर बढ़ रही भाजपा, पंजाब में चली झाडू!

ताजा रुझान : उत्तराखंड और यूपी में बहुमत की ओर बढ़ रही भाजपा, पंजाब में चली झाडू!

नई दिल्ली। आज गुरुवार को पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। यूपी में भाजपा फिर सरकार बनाती दिख रही है। रुझानों में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है। उत्तराखंड में भी भाजपा वापसी करती दिख रही है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की झाड़ू चली है। पंजाब में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बन रही है। गोवा और मणिपुर में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।

11.04 AM: गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगे चल रहे हैं।
10.44: हम परिणाम के रुझान देख रहे हैं, गोवा के लोगों ने बदलाव के लिए वोट किया है: गोवा कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चोडनकर
10.42: गोवा में भाजपा 18, कांग्रेस 13, टीएमसी 5, अन्य चार सीटों पर आगे
10.30: यूपी की जसवंतनगर सीट से शिवपाल सिंह यादव पीछे चल रहे हैं
10.27: उत्तराखंड के रुझानों में भाजपा 43, कांग्रेस 23 और अन्य चार सीटों पर आगे
10.25: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सांकलिम सीट से पीछे चल रहे हैं, कांग्रेस के धर्मेश सगलानी आगे
10.24: यूपी के रुझानों में भाजपा 240 सीट, सपा 108, कांग्रेस 6 और बसपा पांच सीटों पर आगे
10.19: मणिपुर में भाजपा 23, कांग्रेस 13, एनपीपी 11 और अन्य 13 सीटों पर आगे
10.10: गोवा में भाजपा 16, कांग्रेस 15, टीएमसी 5, अन्य तीन और आम आदमी पार्टी एक सीट पर आगे चल रही है
10.05: चुनाव आयोग के अनुसार खटीमा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के पुष्कर सिंह धामी और लालकुआं से कांग्रेस के हरीश रावत पीछे चल रहे हैं।
10.03: चुनाव आयोग के अनुसार रायबरेली विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की अदिति सिंह आगे चल रही हैं।
09.58: पंजाब के रुझानों में आप को बहुमत मिला। आप 83, कांग्रेस 18, अकाली दल 9 और भाजपा 5 सीट पर आगे
09.51: पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिद्धू पीछे चल रहे हैं।
09.49: उत्तराखंड के रुझानों में भी भाजपा को बहुमत, भाजपा 40, कांग्रेस 28 और अन्य दो सीटों पर आगे
09.46: यूपी के रुझानों में भाजपा को बहुमत, 203 सीटों पर आगे, सपा 101 सीटों पर आगे चल रही है
09.23: यूपी में भाजपा 165, सपा 82, बसपा 5, कांग्रेस 3 और अन्य 2 सीट पर आगे
09.21: चुनाव आयोग के अनुसार पणजी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा आगे, उत्पल पर्रिकर पीछे चल रहे हैं
09.20: यूपी की लखनऊ कैंट सीट से कानून मंत्री ब्रजेश पाठक आगे चल रहे हैं। नोएडा से भाजपा विधायक पंकज सिंह आगे
09.16: उत्तराखंड में भाजपा 35, कांग्रेस 34 और आम आदमी पार्टी एक सीट पर आगे
09.00: यूपी में भाजपा 120, सपा 82, बसपा 5, कांग्रेस 3 और अन्य 2 सीट पर आगे
08.51: मणिपुर में कांग्रेस 6 और एनपीपी दो सीट पर आगे, भाजपा का खाता नहीं खुला
08.47: यूपी में भाजपा 112, सपा 81, बसपा 5 और कांग्रेस 2 सीट पर आगे
08.43: उत्तराखंड में कांटे की टक्कर, भाजपा 30, कांग्रेस 28 और आप एक सीट पर आगे सीटों पर आगे
08.39: यूपी में भाजपा 110, सपा 72, बसपा 5 और कांग्रेस 2 सीट पर आगे
08.37: गोवा में कांग्रेस सात, भाजपा चार और टीएमसी दो सीट पर आगे चल रही है
08.35: सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर और पूर्व सीएम अखिलेश यादव करहल सीट से आगे
08.32: उत्तराखंड में कांटे की टक्कर, भाजपा और कांग्रेस 27-27 सीटों पर आगे
08.29: पंजाब के रुझानों में आप 30, कांग्रेस 18, अकाली दल 4 और भाजपा दो सीट पर आगे
08.27: यूपी के रुझानों में भाजपा 100, सपा 55, बसपा 3 और कांग्रेस 2 सीट पर आगे
08.22: उत्तराखंड के रुझानों में भाजपा 27 और कांग्रेस 22 सीट पर आगे
08.21: पंजाब के रुझानों में आप 15, कांग्रेस 12, भाजपा एक और अकाली दल 3 सीट पर आगे
08.20: यूपी के रुझानों में भाजपा 72, सपा 44 और बसपा तीन सीट पर आगे
08.16: यूपी के रुझानों में भाजपा 60, सपा 43 और बसपा एक सीट पर आगे
08.09: यूपी के रुझानों में भाजपा 6 सीट, सपा दो सीट पर आगे
08.06: पांच राज्यों में शुरू हुई वोटों की गिनती, रुझानों में भाजपा को बढ़त मिली है।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply