Saturday , August 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / AIIMS ऋषिकेश में महिला चिकित्सक से की नर्सिंग ऑफिसर ने छेड़खानी, मचा हंगामा

AIIMS ऋषिकेश में महिला चिकित्सक से की नर्सिंग ऑफिसर ने छेड़खानी, मचा हंगामा

ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स (AIIMS) ऋषिकेश में एक महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सर्जरी विभाग में तैनात एक महिला चिकित्सक के साथ आपरेशन के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक पुरुष नर्सिंग आफिसर ने ने छेड़छाड़ कर दी।

मिलीं जानकारी के अनुसार मामला सोमवार (20 मई) शाम 7 बजे का बताया जा रहा है। महिला डॉक्टर का आरोप है कि ऑपरेशन थिएटर में ड्यूटी पर तैनात पुरुष नर्सिंग आफिसर ने उनको अनुचित तरीके से छेड़ने की कोशिश की। इतना ही नहीं, आरोपी ने महिला डॉक्टर को व्हाट्सएप पर भी अनुचित मैसेज भेजे। धमकी के तौर पर कुछ फोटोज भेज करकर चिकित्सक का मानसिक उत्पीड़न भी किया।

महिला डॉक्टर की तरफ से आंतरिक चिकित्सा प्रकोष्ठ में मामले की शिकायत की गई है। बताया जा रहा है कि इस तरह के मामलों को लेकर गठित एम्स विशाखा समिति में भी इस मामले पर आज 21 मई दोपहर के वक्त चर्चा की गई। आरोपी ने आपरेशन थिएटर के दस्तावेज के साथ भी छेड़छाड़ की है।

पूरे मामले में मंगलवार को एम्स के सभी जूनियर और सीनियर रेजिडेंट डीन कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और उक्त नर्सिंग आफिसर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। वहीं, इस मामले में एम्स के जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि यह गंभीर मामला है। एम्स प्रशासन की ओर से सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। आरोपी नर्सिंग आफिसर को निलंबन करने की कार्रवाई की जा रही है। अभी इस मामले को लेकर एम्स की आंतरिक कमेटी जांच रही है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply