Hindi News India

ताज़ा हिंदी ख़बरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया के समाचार

चर्चा मेंराष्ट्रीयहेल्थ

देश में 24 घंटे में 10 हजार संक्रमित बढ़े

  • केरल में नहीं घट रही मरीजों की संख्या
  • एक दिन में 35178 नये पाॅजिटिव मिले

नई दिल्ली। देश में 24 घंटे में फिर 10 हजार से अधिक कोरोना के मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते एक दिन में कोरोना के 35,178 नए मामले आए हैं। इसके अलावा 440 लोगों की मौत हो गई है। 37,169 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 3,67,415 है। वहीं देश में कुल मृतकों की संख्या की 4,32,519 हो गई है। अब तक 3,14,85,923 लोग स्वस्थ्य हो गए हैं। विदित हो कि मंगलवार को पांच महीने बाद कोरोना के सबसे कम मामले सामने आए थे। देश में मंगलवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 25,166 नये संक्रमित मिले थे। 437 लोगों की मौत हुई थी। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस वैक्सीन की 55,05,075 डोज लगाई गई जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 56,06,52,030 हो गया है। बता दें कि मंगलवार को बीते 24 घंटों में 88.13 लाख वैक्सीन डोज लगाई गई थी, जो किसी एक दिन में टीकाकरण का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा था। केरल में मंगलवार को कोरोना के 21,613 नए मामले आने के साथ ही राज्य में अब तक कुल 37,03,578 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य सरकार द्वारा मंगलवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, संक्रमण से 127 और लोगों की मौत हुई।

Leave a Reply