मुंबई। बॉलीवुड फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स” अबतक चर्चा में बना हुआ है। महाराष्ट्र में वरिष्ठ राजनेता प्रमुख शरद पवार ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक शख्स ने हिंदुओं पर हुए अत्याचार पर फिल्म बनाई। इससे पता चलता है कि बहुसंख्यक हमेशा अल्पसंख्यक पर हमला करते हैं। जब मुसलमान बहुसंख्यक होता है तो हिंदु समुदाय असुरक्षित महसूस करता है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सत्ता में बैठे लोगों ने इस फिल्म का प्रचार किया। आरोप लगाया कि धार्मिक आधार पर समाज में दरार पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है।
दरअसल, शरद पवार अमरावती में पार्टी समर्थकों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे हिंदुओं को प्रताड़ित किया जाता था। जब भी एक छोटा समुदाय समस्याओं से घिरा हुआ होता है तो बहुसंख्यक उन पर हमला करता है। आज यह असुरक्षा पैदा करने के लिए एक सुनियोजित साजिश हो रही है।
एनसीपी प्रमुख ने कहा कि, देश में सांप्रदायिक स्थिति बिगड़ रही है। भाजपा कश्मीरी पंड़ितों पर हुए हमलों की जिम्मेदारी से भाग नहीं सकती है। आज हिंदुओं और मुस्लिमों में एक दरार पैदा करने की कोशिश हो रही है, यह गंभीर बात है। जो लोग सामाजिक हितों की रक्षा करना चाहते हैं, उन्हें आगे आना चाहिए।
Hindi News India