अंतरराष्ट्रीयचर्चा में

बलात्‍कारी बनाए जाएंगे नपुंसक और मिलेगी मौत की सजा!

  • रेप की बढ़ती घटनाओं से परेशान नाइजीरिया में कदूना प्रांत की सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  • कोरोना वायरस के चलते प्रतिबंधों की वजह से देश में काफी बढ़ गई हैं बलात्‍कार की घटनाएं

अबूजा। देश में महिलाओं और बच्‍च‍ियों के साथ बलात्‍कार की बढ़ती घटनाओं से जूझ रहे नाइजीरिया में कदूना प्रांत की सरकार ने फैसला किया है कि अब बलात्‍कारियों को सर्जरी करके नपुंसक बनाया जाएगा। इसके साथ ही जो अपराधी 14 साल से कम उम्र की बच्‍ची से हैवानियत करता है, उसे फांसी दे दी जाएगी। सरकार ने इस संबंध में कानून पास कर दिया है।
बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस के चलते प्रतिबंधों की वजह से देश में बलात्‍कार की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। इससे लोगों में गुस्‍सा बढ़ता जा रहा है। जनता के गुस्‍से को देखते हुए राज्‍य के गवर्नर को आपातकाल की घोषणा करनी पड़ी है। गवर्नर नसीर अहमद इल रुफई ने कहा कि इस गंभीर अपराध से बच्‍चों को बचाने के लिए बेहद कड़े कदम उठाए जाने की जरूरत है।
देश में बढ़ती रेप की घटनाओं को देखते हुए महिला संगठनों ने अफ्रीका महाद्वीप के इस सबसे अधिक आबादी वाले देश में बलात्‍कारियों को मौत की सजा देने की भी मांग की थी। राज्‍य के नए कानून में कहा गया है कि 14 साल से अधिक उम्र की लड़कियों के साथ बलात्‍कार करने पर बलात्‍कारियों को उम्रकैद की सजा दी जाएगी। साथ ही सर्जरी करके बलात्‍कारियों को नपुंसक बना दिया जाएगा। वहीं अगर किसी महिला ने 14 साल से कम उम्र के बच्‍चे के साथ अगर रेप किया तो उसके गर्भाशय नाल को निकाल दिया जाएगा। 

Leave a Reply