Hindi News India

ताज़ा हिंदी ख़बरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया के समाचार

उत्तराखण्डचर्चा मेंदेहरादूनराज्य

उत्तराखंड: असम राइफल्स जवान फूलचंद यादव मणिपुर में बलिदान…

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून निवासी असम राइफल्स के वारंट अफसर फूलचंद यादव मणिपुर में बलिदान हो गए। उनका निधन 28 जनवरी को हृदयगति रुकने से हुआ। उनका पार्थिव देह को देहरादून लाकर अंतिम दर्शन के बाद हरिद्वार में अंतिम संस्कार किया गया।

मिलीं जानकारी के अनुसार देहरादून के इंदिरानगर स्थित कॉलोनी, बसंत विहार 33 के निवासी, 55 वर्षीय फूल चन्द यादव बीते मंगलवार की सुबह शहीद हुए हैं। फूलचंद 11 दिसंबर 1990 को असम राइफल्स में भर्ती हुए थे। उनकी सेवा के 34 वर्ष, एक महीना होने के बाद ही वे शहीद हो गए। वे वर्तमान में वारंट अफसर मणिपुर में तैनात थे। सेना के जन संपर्क अधिकारी देहरादून ले. कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि बीते 28 जनवरी की सुबह जवान फूल सिंह को हार्ट अटैक पड़ने के कारण उनकी आकस्मिक मृत्यु हो गई।

बता दें मणिपुर में कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद गुरुवार 30 जनवरी की सुबह शहीद फूल सिंह के पार्थिव शरीर को देहरादून उनके आवास पर लाया गया। उसके पार्थिव शरीर को देखकर उनकी पत्नी कमलेश यादव, बेटी शीतल यादव और बेटा शिवम यादव की रो-रोकर बुरा हो गया। परिजनों द्वारा उनके अंतिम दर्शन के बाद फूलचंद यादव के पार्थिव शरीर को हरिद्वार घाट पर ले जाया गया। हरिद्वार घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनको आखिरी सलामी दी गई।