Thursday , February 26 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / मोदी ने उत्तराखंड में पॉजिटिव मिले सैनिकों की बाबत त्रिवेंद्र से की बात

मोदी ने उत्तराखंड में पॉजिटिव मिले सैनिकों की बाबत त्रिवेंद्र से की बात

  • प्रधानमंत्री ने कहा, आपसी समन्वय बनाए रखते हुए  समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करें राज्य सरकार और सेना के अधिकारी

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से फोन पर बात कर उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव पाए गए सैनिकों के बारे में जानकारी ली। मोदी ने कोरोना संक्रमित हुए सैनिकों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि राज्य सरकार और सेना के अधिकारी आपसी समन्वय बनाए रखते हुए इनके समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को जानकारी दी कि सेना से लगातार सम्पर्क किया गया है और हर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री ने राज्य में कोविड-19 की अद्यतन स्थिति की जानकारी देते हुए कहा कि पिछले दिनों कोरोना पाजिटिव मामलों में वृद्धि हुई है परंतु स्थिति नियंत्रण में है। राज्य में सर्विलांस और सेम्पलिंग में काफी बढोतरी की गई है। आईसीयू, वेंटिलेटर और आक्सीजन सपोर्ट की सुविधाएं भी लगातार बढाई जा रही हैं।
प्रधानमंत्री ने बरसात को देखते हुए राज्य में आपदा प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान देने  की बात कही। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार से आवश्यकतानुसार हर सहयोग दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि कोविड-19 और आपदा प्रबंधन की निरंतर समीक्षा की जा रही है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply