देहरादून। थाना प्रेमनगर क्षेत्र में छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहाँ बी फार्मा की छात्रा को एक युवक ने दोस्ती कर फंसाया फिर अपने कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती करा फरार हो गया।
पुलिस के मुताबिक, प्रेमनगर निवासी एक युवक ने शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें युवक ने बताया कि वो मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं। उसकी 22 साल की बड़ी बहन प्रेमनगर के एक कॉलेज में बी फार्मा की छात्रा है। छात्रा के भाई ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन को शाहजहांपुर का रहने वाला युवक अपने कमरे पर लेकर गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद आरोपी युवक ने खुद ही छात्रा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
पीड़िता के भाई ने बताया कि, अस्पताल से आरोपी युवक ने फोन कर बताया कि उसकी बहन का एक्सीडेंट हो गया है और वो अस्पताल में भर्ती है। जब वो मौके पर पहुंचा तो आरोपी युवक वहां से फरार हो चुका था। जब उसने डॉक्टरों से जानकारी ली तो पता चला कि छात्रा की तबीयत खराब हुई थी। इतना ही नहीं उसके आंतरिक अंगों से भी ब्लीडिंग हो रही थी. ऐसे में उसे दून अस्पताल रेफर कर दिया गया।
थाना प्रेमनगर प्रभारी पीड़ी भट्ट ने बताया कि युवक की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म के आरोप में युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
Hindi News India