Friday , April 24 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड से अब छह राज्यों में दौड़ेंगी रोडवेज

उत्तराखंड से अब छह राज्यों में दौड़ेंगी रोडवेज

देहरादून। राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए बस सेवा शुरू करने की मंजूरी दे दी है। उत्तर प्रदेश और राजस्थान के लिए कुछ दिन पहले बसें संचालित कर दी गई थी। अब यहां से छह राज्यों के लिए बसें चलनी शुरू हो गई है। उत्तराखंड परिवहन निगम यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर इन 4 राज्यों में चलने वाली बस सेवाओं का संचालन शुरू करेगा। इसके साथ ही अब इन राज्यों की बसें भी उत्तराखंड में आ सकेंगी। रोडवेज के जीएम दीपक जैन के अनुसार हिमाचल पथ परिवहन, पेप्सू सड़क परिवहन निगम पटियाला पंजाब, हरियाणा राज्य परिवहन और चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग ने अपने राज्य में अंतर्राज्यीय बस संचालन की अनुमति दे दी है। उत्तराखंड सरकार पहले ही सभी राज्यों में 100 बसें चलाने की अनुमति दे चुकी है। अभी सिर्फ उ.प्र. और राजस्थान में बसें चलनी शुरु हो गई थीं। अब हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा की अनुमति मिलने के बाद इन राज्यों के लिए बसों का संचालन शुरु कर दिया जायेगा।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply