Friday , April 26 2024
Breaking News
Home / चर्चा में / …तो प्रधानमंत्री मोदी के पास है इतनी संपत्ति!

…तो प्रधानमंत्री मोदी के पास है इतनी संपत्ति!

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अपनी संपत्तियों और देनदारियों की जानकारी दी है। बैंक बैलेंस और एफडी से उनकी संपत्ति में एक साल में 36 लाख रुपए का इजाफा हुआ है। पिछले साल तक उनके पास 2.49 करोड़ रुपए की संपत्ति थी। इस साल 30 जून तक यह बढ़कर 2.85 करोड़ रुपए हो गई।
मोदी पर कोई कर्ज नहीं है। उनके पास 31 हजार 450 रुपए नकद हैं। बैंक खाते में 3.38 लाख रुपए हैं। 31 मार्च 2019 को उनके बैंक खाते में सिर्फ 4,143 रुपए थे। एसबीआई की गांधीनगर शाखा में उनकी एफडी में 1 करोड़ 60 लाख 28 हजार 39 रुपए रहे हैं। एक साल पहले यह रकम एक करोड़ 27 लाख 81 हजार 574 रुपए थी।
मोदी 8 लाख 43 हजार 124 रुपए के नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट के जरिए टैक्स सेविंग करते हैं। अपने जीवन बीमा के लिए 1 लाख 50 हजार 957 रुपए की प्रीमियम चुकाते हैं। उनके पास नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट के 7 लाख 61 हजार 646 रुपए थे। जीवन बीमा प्रीमियम के रूप में 1 लाख 90 हजार 347 रुपए का पेमेंट किया है।
भारतीय स्टेट बैंक की गांधीनगर शाखा में उनकी फिक्स डिपॉजिट की रकम 30 जून 2020 तक बढ़कर 1 करोड़ 60 लाख 28 हजार 39 रुपए हो गई है, जो कि पिछले फाइलेंशियल ईयर में 1 कराड़ 27 लाख 81 हजार 574 रुपए थी। 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए दिए हलफनामे में उन्होंने यह जानकारी दी थी।
रिपोर्ट के मुताबिक, मोदी की अचल संपत्ति में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। उनके नाम पर गांधीनगर में एक मकान है, जिसकी कीमत 1.1 करोड़ रुपए है। इस परिवार का मालिकाना हक मोदी और उनके परिवार को है। उनके पास सोने की चार अंगूठियां हैं। पीएम मोदी के पास कोई कार नहीं है।
मोदी की तनख्वाह दो लाख रुपए है। कोरोना वायरस से प्रभावित हुई अर्थव्यवस्था को देखते हुए पीएम ने राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, कैबिनेट सदस्यों और सांसदों के साथ अपनी तनख्वाह में 30 फीसद की कटौती की है।  मोदी की संपत्तियों में यह बढ़ोतरी उनकी तनख्वाह की बचत और एफडी के ब्याज से हुई है।
पीएमओ को सौंपी गई नवीनतम संपत्ति की घोषणाओं से पता चला है कि गृह मंत्री अमित शाह की संपत्ति घट गई है। अमित शाह को शेयर बाजार के उतार चढ़ाव के चलते इस साल नुकसान उठाना पड़ा है। पिछले साल तक उनकी संपत्ति 32.3 करोड़ रुपए थी। यह जून 2020 तक घटकर 28.63 करोड़ रुपए ही रह गई। गृह मंत्री द्वारा जारी संपत्ति की डिटेल्स के मुताबिक, अमित शाह के पास 10 अचल संपत्तियां हैं, जिनकी कुल वैल्यू 13.56 करोड़ रुपए है। गृह मंत्री के पास पास कैश में 15,814 रुपए और 1 करोड़ रुपए बैंक बैलेंस है। इंश्योरेंस, पेंशन पॉलिसीज मिलाकर कुल 13.47 लाख रुपए है। 2.79 लाख रुपए फिक्स्ड डिपॉजिट में हैं और उनके पास करीब 44.47 लाख रुपए की ज्वेलरी है।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply