Tuesday , April 21 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / दून में रोपवे, हरिद्वार और ऋषिकेश में पीआरटी की तैयारी : कौशिक

दून में रोपवे, हरिद्वार और ऋषिकेश में पीआरटी की तैयारी : कौशिक

देहरादून। उत्तराखंड मेट्रो परियोजना को गति देने के लिये नगर विकास मंत्री मदन कौशिक ने सचिवालय में बैठक ली। हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून के 70 किमी के बीच मेट्रो परियोजना में मेट्रो की विभिन्न टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया जायेगा।
बैठक में मेट्रो परियोजना के रेट, यात्रियों और रूट पैटर्न पर चर्चा करते हुए परियोजना में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। हरिद्वार में पीआरटी, संस्कृत विश्वविद्यालय-हरिद्वार से ऋषिकेश पीआरटी तथा देहरादून में रोपवे की सम्भावना पर विचार किया गया। रोपवे और पीआरटी के लिए डीपीआर नवम्बर माह में मिलेगी। हरकीपैड़ी से चंडी देवी तक 2.5 किमी तक रोपवे, ऋषिकेश में रोपवे तथा हरिद्वार में पीआरटी के लिये जल्द कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा। बैठक में मुख्य सचिव ओम प्रकाश, सचिव वित्त अमित नेगी, सौजन्या, सचिव नगर विकास शैलेश बगोली एवं प्रबन्ध निदेशक उत्तराखण्ड मेट्रो परियोजना जितेंद्र त्यागी मौजूद थे।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply