उत्तराखंड के राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी : पांडेय
देहरादून। प्रदेश के शिक्षा, खेल, युवा कल्याण एवं पंचायती राज मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में खेल विभाग की बैठक ली।
जिसमें उन्होंने कहा कि खेल विभाग द्वारा खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार, सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने का कार्य करेगी। विशेषकर प्रदेश के कमजोर वर्ग के खिलाड़ी, जिनके पास खेलों के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, उनको सरकारी मदद की व्यवस्था की जायेगी।

