Saturday , February 21 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / श्रीनगर में तीन आतंकी ढेर, 24 घंटे में चार का सफाया

श्रीनगर में तीन आतंकी ढेर, 24 घंटे में चार का सफाया

जम्मू। आज रविवार को श्रीनगर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें तीन आतंकी मारे गए हैं। मुठभेड़ को लेकर अफवाहों पर रोक लगाने के लिये  इलाके में इंटरनेट सेवा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। 
इस ऑपरेशन को सीआरपीएफ (क्विक एक्शन टीम), सीआरपीएफ की 115वीं व 28वीं बटालियन और पुलिस अंजाम दिया। मारे गए आतंकियों की शिनाख्त की जा रही है साथ ही इलाके में अभी तलाशी अभियान चल रहा है। श्रीनगर के जुमिनार पुलिस स्टेशन इलाके के मोहल्ला पोजवालपोरा में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान चलाया।
इसी दौरान खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और तीन आतंकियों को मार गिराया। 24 घंटे में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को सफाया किया है। इससे पहले शनिवार को हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया था।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply