Tuesday , March 26 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : तिरिया चरित जाने ना कोई, पति को मार खुद सती होई!

उत्तराखंड : तिरिया चरित जाने ना कोई, पति को मार खुद सती होई!

रिश्तों का खून

  • अवैध संबंधों के चलते कांग्रेस नेता के भाई की हत्या
  • पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर की वारदात
  • फिर की खुदकुशी की कोशिश, पर निकली मास्टरमाइंड

रुद्रपुर। कहते हैं कि तिरिया के चरित्र को आज तक कोई नहीं जान पाया। यहां ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में हुई घटना ने एक बार फिर इस कहावत को साबित कर दिया है…’तिरिया चरित जाने ना कोई, पति को मार खुद सती होई!’ यहां एक कांग्रेस नेता के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद मृतक की पत्नी ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसकी एक दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें हत्याकांड के पीछे हैरान कर देने वाला सच सामने आ गया और इसकी मास्टरमाइंड उसकी पत्नी ही निकली। जिसने अपने आाशिक के साथ मिलकर अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया।  

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर-तीन अरविंदर नगर ट्रांजिट कैंप निवासी अर्जुन विश्वास कांग्रेस नेता हैं। शुक्रवार की रात उनका भतीजा समीर विश्वास पुत्र निताई विश्वास (25) अपने मकान में पत्नी शामली देवी, उसकी दोस्त प्रियंका समेत सात लोगों के साथ मौजूद था। सभी अलग-अलग कमरे व छत पर सो रहे थे। बताया जा रहा है कि तड़के ढाई बजे बजे एक युवक उनके घर में घुस गया, जहां उसने बरामदे में सो रहे समीर के माथे पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। शोर सुनने पर अन्य लोग जब तक उठे तो आरोपी फरार हो गया। परिजनों के अनुसार मृतक की पत्नी ने खुद भी पंखे पर फंदा लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की, जिसे बचा लिया गया।

पुलिस ने मामले की जांच के दौरान नौ घंटे बाद मामले का खुलासा कर दिया। समीर की हत्या के पीछे उसकी बीवी ही मास्टरमाइंड निकली। बताया गया कि अवैध संबंधों को लेकर समीर की हत्या की गई है। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर समीर की हत्या कर दी। पूछताछ में बताया कि बीयर में नशीली चीज मिलाकर वारदात को अंजाम दिया गया। समीर की हत्या के लिए पत्नी ने 50 हजार रुपए भी दिए थे। पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

About team HNI

Check Also

सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पद नाम और चयन प्रक्रिया बदली, जानिए

Agniveer Bharti 2024 : भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती 2014 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया …

Leave a Reply