उत्तराखंड के एक सफल युवक की कहानी
- अमेरिकी कंपनी से नौकरी छोड़ कर रहे फूलों की खेती
- हर माह कमा रहे हैं 40 से 50 हजार रुपये
- बेरोजगार युवाओं के लिए पेश की नजीर
देहरादून। जब मन में जुनून और लगन हो तो कामयाबी मिलना स्वाभाविक है। आज हम अपने पाठकों को बता रहे हैं, एक ऐसे युवक की सफल कहानी, जिन्होंने फूलों की खेती कर अन्य युवाओं के लिए नजीर पेश की है। यह सफल कहानी है। गंगोलीहाट के ललित उप्रेती की। वह अमेरिका में एक कंपनी डीआई सेंट्रल लिमिटेड की एरिया मैनेजर थे। गांव से सात समुदर दूर होने के कारण गांव की यादें, वो खेत खलियान मन को कचैटती थी। ललित नौकरी छोड़कर गांव आ गए।

