उत्तरकाशीउत्तराखण्डचर्चा मेंराज्य

सबको हैरान करने वाली खबर, जानिये क्या है मामला

  • पत्नी ने पति की कुल्हाड़ी से वार कर की हत्या
  • दो साल पहले ही हुआ था प्रेम विवाह

उत्तरकाशी। एक हैरान करने वाली खबर। अकसर सुनने में मिलता है कि पति ने पत्नी को मारा या प्रेमी ने प्रेमिका मारा। मंगलवार को उत्तरकाशी के राजस्व क्षेत्र दारासौं के हिमरौल गांव से सबको हैरान करने वाली सूचना आई है। यहां पति-पत्नी के बीच हुए मामूली झगड़े में पत्नी ने पति के सर पर कुल्हाड़ी से वार कर जान से मार दिया है। बताया जाता है कि दोनों ने 2 साल पहले ही प्रेम विवाह किया था। गांव के 22 वर्षीय जसपाल ने करीब दो साल पहले टिहरी जिले के कंडीसौड़ की रहने वाली 21 वर्षीय काजल के साथ प्रेम विवाह किया था। जसपाल क्षेत्र में ही दिहाड़ी-मजदूरी कर जीवन यापन करता था। गांव वालों के अनुसार, विवाह के बाद कुछ समय तक तो दोनों की हंसी खुशी रहे। बताया जाता है कि कल शाम भी दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया था। आज सुबह घटना की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार जगेंद्र सिंह चैहान राजस्वकर्मियों की टीम लेकर गांव में पहुंचे। आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply