Tuesday , April 21 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / सुप्रीम कोर्ट ने बकाया किराये मामले में निशंक को दी राहत

सुप्रीम कोर्ट ने बकाया किराये मामले में निशंक को दी राहत

  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री व पूर्व सीएम के खिलाफ उत्तराखंड हाईकोर्ट की अवमानना की कार्यवाही पर लगाई रोक

देहरादून। आज सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्रियों द्वारा कथित रूप से किराए का भुगतान न करने के मामले में केन्द्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के खिलाफ उत्तराखंड हाईकोर्ट की अवमानना की कार्यवाही पर रोक लगा दी है।
आज सोमवार को न्यायमूर्ति आरएफ नरीमन के नेतृत्व में पीठ ने रमेश पोखरियाल द्वारा दायर याचिका पर अवमानना की कार्यवाही पर रोक लगा दी है। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्रियों को जितने भी समय वह सरकारी आवास में रहे, उस अवधि का बाजार दर से किराया देने का आदेश दिया था। गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्रियों को आवास और अन्य सुविधाएं प्रदान करने के संबंध में 2001 से सभी सरकारी आदेशों को अवैध और असंवैधानिक घोषित कर दिया था।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply