Friday , April 26 2024
Breaking News
Home / अंतरराष्ट्रीय / रूस के खिलाफ जंग लड़ेगा तमिलनाडु का सैनिकेश, यूक्रेन की सेना में हुआ शामिल!

रूस के खिलाफ जंग लड़ेगा तमिलनाडु का सैनिकेश, यूक्रेन की सेना में हुआ शामिल!

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज 13वां दिन है। रूस की ओर से यूक्रेन पर लगातार हमले जारी हैं। इस बीच तमिलनाडु का एक 21 साल का युवक रूस के खिलाफ जंग के लिए यूक्रेनी सेना में शामिल भर्ती हुआ है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह युवक भारतीय सेना में भी शामिल होने की कोशिश की थी, लेकिन भर्ती परीक्षा पास नहीं कर पाया था। इस बात की जानकारी, सैनिकेश के माता-पिता को भी नहीं थी। जब उन्हें इसके बारे में पता चला तो उनके भी होश उड़ गए। दरअसल, सैनिकेश रविचंद्रन पढ़ाई के सिलसिले 2018 में यूक्रेन गए थे। वह खारकीव में नेशनल एयरोस्पेस यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रहे थे। जुलाई, 2022 में उनकी पढ़ाई पूरी होनी थी, लेकिन इससे पहले ही रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया और सब-कुछ अस्त व्यस्त हो गया। इधर, भारत सरकार ने यूक्रेन से भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा शुरू किया, लेकिन सेनिकेश की कोई जानकारी न मिलने पर उनके माता-पिता ने यूक्रेन में भारतीय दूतावास में संपर्क किया। जब दूतावास के अधिकारियों ने पता लगाया जो सामने आया कि, सैनिकेश अब गूऊनी सेना का हिस्सा बन चुका। इस दौरान सैनिकेश के माता-पिता ने बताया कि, वह पहले से ही सेना में शामिल होना चाहता था। उसने भारतीय सेना में शामिल होने के लिए भी आवेदन किया था, लेकिन उस आवेदन को अस्वीकार्य कर दिया गया था।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply