Thursday , April 25 2024
Breaking News
Home / चर्चा में / महाराष्ट्र में उद्धव के हाथ से निकली ‘शिव सेना’ और सरकार!

महाराष्ट्र में उद्धव के हाथ से निकली ‘शिव सेना’ और सरकार!

  • बागी शिंदे ने नया चीफ व्हिप नियुक्त कर शिवसेना पार्टी पर ही दावा ठोका, 3 और विधायक गुवाहाटी रवाना

मुंबई/सूरत। इन बदले हालात में महाराष्ट्र में दो दिन से अपनी सरकार बचाने में लगे उद्धव अब अपनी पार्टी से भी हाथ धोने जा रहे हैं। शिंदे ने सरकार नहीं, सीधे पार्टी पर कब्जे की घोषणा कर दी है। आज बुधवार को बदले हालात में उद्धव घंटे भर में कोरोना पॉजिटिव से नेगेटिव हो गए।
हालांकि शिवसेना ने व्हिप जारी कर बुधवार शाम 5 बजे पार्टी विधायकों की बैठक बुलाई थी। उससे 50 मिनट पहले एकनाथ शिंदे ने पार्टी व्हिप को अवैध बता चीफ व्हिप सुनील प्रभु को हटाने की घोषणा कर दी। साथ ही भरत गोगावले को इस पद पर नियुक्त भी कर दिया। इसके साथ ही शिंदे ने राज्यपाल को 34 विधायकों के समर्थन वाली चिट्ठी भी भेज दी।
इससे साफ है कि शिंदे की सरकार के साथ पार्टी पर भी कब्जा करने की कोशिश है। शिंदे दावा कर रहे हैं कि उनके पास 46 विधायक हैं। हालांकि, गुवाहाटी में अभी शिवसेना के 35 और 2 निर्दलीय विधायक हैं। 3 और विधायक महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल के साथ गुवाहाटी के लिए निकल चुके हैं। यानी कुल 40 विधायक उनके पक्ष में दिख रहे हैं।
इस बीच उद्धव ने शाम 5 बजे फेसबुक लाइव करने की बात कही है। बोल रहे- लोगों से बात करेंगे। इससे पहले उद्धव ने कैबिनेट मीटिंग ली। इसमें से 8 मंत्री गायब थे। उद्धव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग मेें जुड़े। कहा कि कोरोना हो गया है। हालांकि, इसके करीब घंटे भर बाद ही उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई। इसे लेकर सियासी हलकों में चर्चायें तेज हो गई है।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply