Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / दोस्तों के कंधे पर डांस कर रहे थे दूल्हे राजा, दिल ने दिया धोखा!

दोस्तों के कंधे पर डांस कर रहे थे दूल्हे राजा, दिल ने दिया धोखा!

सूरत। गुजरात के सूरत से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां बारात जाने से पहले दोस्तों के साथ डीजे पर डांस करते समय दूल्हे को हार्ट अटैक आ गया। आनन-फानन में घर वाले उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिससे जश्न की जगह मातम छा गया।  
यह मामला सूरत जिले के मांडवी तहसील के अंतर्गत आने वाले अरेठ गांव का है। मितेश भाई चौधरी की बारात बालोड तहसील के धामोंदला गांव जाने वाली थी। बारात जाने से पहले की अधिकतर रस्में पूरी हो चुकी थी। थोड़ी ही देर में बारात निकलने वाली थी। खुशी के मौके पर परिजन और दूल्हे के दोस्त डीजे पर नाच रहे थे।

दोस्तों को नाचता देख मितेश भी खुद को रोक नहीं पाया और वह भी डीजे पर पर पहुंच गया। इस बीच डांस कर रहे मितेश को उसके दोस्तों ने कंधे पर बैठा लिया और नाचने लगे। तभी अचानक मितेश के छाती में दर्द शुरू हुआ। परिजन मितेश को तुरंत ही स्थानीय अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज करने से मना कर दिया और बड़े अस्पताल ले जाने की सलाह दी। फिर 108 एंबुलेंस के जरिए उसे बारडोली के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे देखा और मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना के मिलते ही चौधरी परिवार में मातम छा गया। शादी के कुछ घंटे पहले मितेश की मौत ने सब कुछ बदल गया। जहां ढोल नगाड़े बज रहे थे वहां मरघट का सन्नाटा छाया हुआ है। 

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply