Wednesday , April 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड पुलिस के इन अधिकारियों का हुआ प्रमोशन, मुख्यमंत्री और DGP ने पहनाए पदोन्नति बैज

उत्तराखंड पुलिस के इन अधिकारियों का हुआ प्रमोशन, मुख्यमंत्री और DGP ने पहनाए पदोन्नति बैज

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने गुरुवार को उत्तराखण्ड पुलिस के पदोन्नत वरिष्ठ अधिकारियों को पिपिंग सेरेमनी के दौरान पदोन्नति बैज पहनाया।

बता दें कि पुलिस महानिरीक्षक पद पर पदोन्नत जनमेजय खंडूरी, सेंथिल अब्दई कृष्ण राज. एस, और योगेन्द्र सिंह रावत, पुलिस उप महानिरीक्षक पद पर पदोन्नत धीरेन्द्र गुंज्याल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नत यशवंत सिंह को पदोन्नति के बैज पहनाए गए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य की पुलिस बल को और मजबूत बनाने के लिए उनके योगदान की सराहना की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस विभाग की कार्यक्षमता और पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …