Tuesday , March 26 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / ओलंपिक हॉकी स्टार वंदना का भव्य स्वागत, ग्राफिक एरा ने सम्मान में दिेये 11 लाख रुपये

ओलंपिक हॉकी स्टार वंदना का भव्य स्वागत, ग्राफिक एरा ने सम्मान में दिेये 11 लाख रुपये

देहरादून/हरिद्वार। टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने वाली महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया आज बुधवार को उत्तराखंड पहुंच गईं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट में वंदना का गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत हुआ। यहां से वह हरिद्वार स्थित अपने गांव पहुंचीं।
इसके बाद वंदना देहरादून स्थित ग्राफिक एरा विवि पहुंचीं। ग्राफिक एरा में उनका जोरदार स्वागत हुआ। ढोल-नगाड़ों की धुन में विवि के शिक्षक और छात्रों ने वंदना का स्वागत किया। यहां उनके सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही उन्हें विश्वविद्यालय की ओर से 11 लाख की धनराशि का चेक भी सौंपा गया।
इससे पहले वंदना कटारिया का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर लोगों ने जमकर स्वागत किया। यहां पर काफी संख्या में लोग उनका स्वागत करने के लिए मौजूद रहे। इस दौरान विधायक देशराज कर्णवाल, ऋषिकेश अनीता मंमगाई, संयुक्त निदेशक खेल बीपी भट्ट और जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार सुनील डोभाल समेत काफी संख्या में लोग स्वागत करने के लिए मौजूद रहे। गाजे-बाजे से साथ वंदना का स्वागत किया गया। यहां से वंदना का काफिला हरिद्वार के लिए रवाना हो गया। हरिद्वार पहुंचने पर चंद्राचार्य चौक पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने वंदना को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। कौशिक ने वंदना को बधाई दी। कौशिक ने कहा कि वंदना कटारिया ने आज हरिद्वार का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। 
स्टेडियम से वंदना अपने गांव पहुंचीं और मां के देखकर भावुक हो गईं। वंदना ने टोक्यो ओलंपिक में हैट्रिक लगाकर इतिहास रच दिया। तब से वंदना के हरिद्वार पहुंचने का इंतजार हो रहा था। तीर्थनगरी हरिद्वार की बेटी और हॉकी की राष्ट्रीय खिलाड़ी वंदना ने घर पहुंच कर कहा कि मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। हम लोग मेडल के बहुत नजदीक थे, मेडल नहीं जीत पाए। लेकिन हमने लोगों का दिल जीता है। वंदना ने बताया कि 14 अगस्त से दिल्ली में प्रस्तावित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए वह फिर से दिल्ली लौट जाएंगी। 

About team HNI

Check Also

सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पद नाम और चयन प्रक्रिया बदली, जानिए

Agniveer Bharti 2024 : भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती 2014 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया …

Leave a Reply