Tuesday , February 24 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / यूकेएसएसएससी: पेपर लीक मामले में अब सचिव बडोनी की छुट्टी

यूकेएसएसएससी: पेपर लीक मामले में अब सचिव बडोनी की छुट्टी

देहरादून। पेपर लीक मामले में शासन ने उत्तराखंड राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) के सचिव संतोष बडोनी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। इसके साथ ही संयुक्त सचिव सुरेंद्र रावत को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव का प्रभार दिया गया है।
गौरतलब है कि यूकेएसएसएससी द्वारा आयोजित स्नातक स्तर की भर्ती परीक्षा में नकल और पेपर लीक का मामला उजागर होने से चर्चाओं में चल रहे उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) के अध्यक्ष एस. राजू ने बीते दिनों त्यागपत्र दे दिया था। इस मामले में आंच सचिवालय तक पहुंच गई है। बीते शुक्रवार को ही सचिवालय से अपर निजी सचिव सूर्य प्रताप को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply