Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड में भीषण अग्निकांड, 14 मकानों में लगी आग, दो घरों में सो रहे थे चार लोग…

उत्तराखंड में भीषण अग्निकांड, 14 मकानों में लगी आग, दो घरों में सो रहे थे चार लोग…

चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जिले में बड़ा हादसा हो गया। यहां लड़ा गांव में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर खाक हो गए। आग इतनी भयावह थी कि उसने 14 मकानों की बाखली को अपने चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपए का नुकसान हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक ये घटना देर रात को चंपावत जिले के पाटी के रौलामेल ग्राम पंचायत के दूरस्थ गांव लड़ा में घटित हुई थी। बताया जा रहा है कि पहले एक घर में आग की लपटें निकली, जिस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। हवा तेज होने के कारण आग की लपटें कुछ ही देर में आसपास के लकड़ी के घरों तक फैल गई। आग घर में रखे सिलेंडर तक पहुंच गई और चार सिलेंडरों में विस्फोट होने के कारण आग ज्यादा भयावह हो गई।

गांव के चंदन सिंह और भैरव दत्त ने आग की विकरालता को देखकर सूचना पुलिस और राजस्व विभाग की टीम को दी। मौके पर पहुंचे राजस्व विभाग, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने बचाव कार्य शुरू किया। किसी तरह मकान के अंदर सो रहीं हीरा देवी, राधिका देवी, प्रीति और भुवन चंद्र को हो हल्लाकर सुरक्षित बाहर निकाला गया। लेकिन तीन मवेशियों की आग में जिंदा झुलकर मौत हो गई। इसके बाद आग बुझाने का कार्य शुरू किया।

राजस्व उपनिरीक्षक जगदीश कुमार ने बताया कि आग लगने से सभी घरों में रखे सोने-चांदी के जेवरों और नकदी सहित 10 लाख से अधिक का नुकसान हो गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply