रुड़की। यहां रामनगर में किराए के मकान में रहने वाली मोनिका नाम की एक युवती ने बीती देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आज शनिवार दोपहर के समय जब मकान में रह रहे अन्य लोगों ने देखा कि मोनिका कमरे से बाहर नहीं निकली है तो उन्होंने दरवाजे को धक्का दिया। कमरे में मोनिका का शव उन्हें पंखे से लटका दिखाई दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती के शव को पंखे से उतारा। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक मोनिका देहरादून के डोईवाला की रहने वाली थी। वह भगवानपुर स्थित एक फार्मा कंपनी में काम करती थी। इस मकान में मोनिका चार महीने से किराए पर रह रही थी। बीते शुक्रवार की शाम को कंपनी से लौट कर आई थी। आज शनिवार को जब मकान में रहने वाले अन्य लोगों को शक हुआ तो उन्होंने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। उन्होंने दरवाजे को धक्का देकर खोला तो अंदर मोनिका का शव फंदे से लटका हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। मोनिका के परिजनों को इस घटना की जानकारी दे दी गई है।
Check Also
सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पद नाम और चयन प्रक्रिया बदली, जानिए
Agniveer Bharti 2024 : भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती 2014 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया …