Sunday , May 5 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : बोलेरो कोसी में गिरी, दो मरे और छह गंभीर

उत्तराखंड : बोलेरो कोसी में गिरी, दो मरे और छह गंभीर

गरमपानी (नैनीताल)। मंगलवार की रात करीब 3 बजे भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर काकड़ीघाट के पास कोसी नदी में अचानक अनियंत्रित होकर बोलेरो के गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और वाहन में सवार 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही खैरना चौकी पुलिस और 108 सेवा की मदद से घायलों का निकालकर सीएचसी गरमपानी पहुंचाया।
मिली जानकारी के अनुसार हल्द्वानी से बागेश्वर की तरफ जा रही बोलेरो संख्या यूके 01टीए 7770 मंगलवार रात करीब तीन बजे काकड़ीघाट के पास पहुंचकर अचानक अनियंत्रित हो गई और वह कोसी नदी में जा गिरी। हादसे ही खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। मोहम्मद रफी शेख (39) निवासी मलाड वेस्ट मुंबई और अरमान (19) निवासी भोट रामपुर यूपी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया हादसे में राजेन्द्र सिंह निवासी छानी ल्वेशाल कौसानी अल्मोड़ा, धीरज मेहरा निवासी मल्ला वर्धो बेतालघाट, संजय सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह और राजेंद्र सिंह पुत्र दीवान सिंह निवासी गागरीगोल बागेश्वर, हीरा सिंह निवासी नया गांव कालाढूंगी नैनीताल और बलराम निवासी रम्पूरा कंडिया रोड भौरा बरेली यूपी गंभीर रूप से घायल बताये गये हैं। 

About team HNI

Check Also

UK Board result 2024: इन्होंने मारी बाजी, जानिए कौन हैं 10वीं और 12वीं के टॉप-5 छात्र-छात्राएं…

नैनीताल। उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित हो गया है। हाईस्कूल का …

Leave a Reply