Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : बीवी से अनबन के बाद फांसी के फंदे पर झूला युवक

उत्तराखंड : बीवी से अनबन के बाद फांसी के फंदे पर झूला युवक

हल्द्वानी। लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के पश्चिमी घोड़ानाला स्थित राजीव नगर में शनिवार देर रात 26 वर्षीय युवक ने पत्नी से अनबन के बाद घर में फांसी लगाकर जान दे दी।बताया जा रहा है कि प्रेमपाल पुत्र रामपाल गाड़ी चलाने का काम करता था। देर शाम जब घर पहुंचा तो किसी बात को लेकर पति-पत्नी में अनबन हो गई, जिसके बाद प्रेमपाल ने पंखे में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय पत्नी घर से बाहर बैठी हुई थी, काफी देर बाद जब पत्नी घर के अंदर पहुंची तो कमरे का दरवाजा बंद था। आवाज देने पर भी दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला तो उसने पड़ोसियों को बताया। जब लोगों ने खिड़की से झांककर देखा तो प्रेमपाल फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर प्रेमपाल को फंदे से नीचे उतारा। प्रेमपाल को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया पति-पत्नी का अनबन में बताया जा रहा है।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply