Tuesday , February 10 2026
Breaking News
Home / अल्मोड़ा / उत्तराखंड: शव लेकर आ रही एंबुलेंस खाई में गिरी, एक की मौत, दो घायल

उत्तराखंड: शव लेकर आ रही एंबुलेंस खाई में गिरी, एक की मौत, दो घायल

अल्मोड़ा। दिल्ली से शव लेकर लमगड़ा के बमनसाल गांव जा रहे परिजनों की एंबुलेंस क्षेत्र के कपकोट के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जनपद में स्थित बमनसाल गांव के भुवन चंद उप्रेती (54) का इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा था। बीते बृहस्पतिवार की शाम को इलाज के दौरान उनकी अस्पताल में मृत्यु हो गई। मृतक भुवन चंद उप्रेती उत्तरप्रदेश के बरेली में आबकारी विभाग के अधिकारी थे। बीते शुक्रवार को मृतक की पत्नी गंगा उप्रेती के साथ रमा तिवारी, बहनोई विनोद कुमार भट्ट उनके शव को एंबुलेंस के जरिए बमनसाल गांव ला रहे थे। तभी उनकी एंबुलेंस लमगड़ा के पास पहुंची, लेकिन लमगड़ा में बारिश के कारण सड़क धंस जाने से एंबुलेंस अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट गहरी खाई में गिरी। जिसमे रमा तिवारी, चालक सुनील कुमार तथा विनोद कुमार भट्ट (47) घायल हो गए।

एंबुलेंस को खाई में गिरता देखस्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी दी। मौके पर टीम ने घायलों को रेस्क्यू किया, और अस्पताल पहुँचाया. सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अल्मोड़ा रेफर किया गया, लेकिन हादसे में बुरी तरह घायल 50 वर्षीय विनोद कुमार भट्ट, निवासी ग्राम जेठिया, नैनीताल और हाल निवासी लाडो सराय दिल्ली की मौत हो गई। एंबुलेंस चालक और 2 अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड में बदला मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

देहरादून। आखिरकार उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला। आज सुबह से राजधानी देहरादून सहित प्रदेश …