Sunday , April 14 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / डीजीपी से बोले भाजपाई, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के खिलाफ झूठी खबरें फैलाने वालों पर हो कठोर कार्रवाई

डीजीपी से बोले भाजपाई, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के खिलाफ झूठी खबरें फैलाने वालों पर हो कठोर कार्रवाई

देहरादून। आज गुरुवार को भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से मिलकर उन लोगों के खिलाफ कठोर  कानूनी कार्रवाई की मांग की, जिन लोगों ने हाल में ही पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के खिलाफ कुछ पोर्टलों पर झूठी व भ्रामक खबरें चलाकर उनकी छवि खराब करने की  कोशिश की गई है। इसके साथ ही उत्तराखंड में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ दुराग्रह से अफवाह फैलाकर कर प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता का माहौल बनाने का कुकृत्य किया है।

उन्होंने पुलिस महानिदेशक से आग्रह किया कि इस तरह किसी भी राजनीतिक व समाज में प्रतिष्ठित व्यक्ति की प्रतिष्ठा व छवि को धूमिल करने के लिए झूठी व बिना आधार की खबरों को सोशल मीडिया में चलाने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाये। ऐसे लोगों के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं व अन्य सामाजिक व्यक्तियों द्वारा भी व्यक्तिगत रूप से मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
इस प्रतिनिधिमंडल में सुनील उनियाल गामा मेयर देहरादून, ब्रज भूषण गैरोला विधायक डोईवाला, शमशेर पुंडीर जिलाध्यक्ष देहरादून, पृथ्वी राज चौहान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, सतेन्द्र सिंह नेगी महानगर महामंत्री, इतवार सिंह रमोला, महानगर उपाध्यक्ष, राजेश शर्मा पूर्व अध्यक्ष मंडी समिति, जितेन्द्र रावत मोनी पूर्व दायित्वधारी, प्रदीप नेगी जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा, पंकज मैसोन बिजनेस प्रकोष्ठ महानगर, मंडल अध्यक्ष अशोक राज पंवार, राजेंद्र मनवाल, विनय कंडवाल, राज कुमार, पुष्पा बर्थवाल महामंत्री महिला मोर्चा महानगर, पुष्पा प्रजापति आदि आदि शामिल थे। 

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply