Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : बंशीधर को बनाया प्रोटेम स्पीकर

उत्तराखंड : बंशीधर को बनाया प्रोटेम स्पीकर

देहरादून। आज सोमवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने भाजपा के सबसे वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ लेने के बाद भगत सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। इसके साथ ही उत्तराखंड की नई विधानसभा का गठन हो जाएगा।
उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के लिए होली के बाद नई सरकार के गठन को लेकर चर्चा है। भाजपा की सत्ता में जोरदार वापसी के बाद जहां मुख्यमंत्री पद को लेकर अटकलों का दौर जारी है तो वहीं नई कैबिनेट में शामिल होने वाले चेहरों को लेकर भी चर्चा का दौर शुरू हो गया है। नई कैबिनेट में पुराने चेहरों से इतर नए नामों की सूची लंबी होती जा रही है। छह बार के विधायक (एक बार यूपी में) वरिष्ठ नेता बिशन सिंह चुफाल को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने की भी चर्चा थी।
वहीं अब तक विस अध्यक्ष के पद पर रहे प्रेमचंद अग्रवाल को नई कैबिनेट में स्थान दिया सकता है। मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल बताए जा रहे सतपाल महाराज और डॉ. धन सिंह रावत के हाथ यदि सीएम की कुर्सी नहीं लगी तो मंत्री बनना तो तय माना जा रहा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, रेखा आर्य, अरविंद पांडेय का दावा भी पुख्ता लग रहा है। नए चेहरों के तौर पर महिला कोटे से ऋतु खंडूड़ी की एंट्री हो सकती है तो गढ़वाल से वरिष्ठ विधायक मुन्ना सिंह चौहान, प्रीतम पंवार भी लाइन में हैं। दलित कोटे से खजान दास और चंदन राम दास का भी नंबर लग सकता है। इस हिसाब से पुरानी कैबिनेट में शामिल रहे कुछ मंत्रियों का पत्ता कटने के आसार हैं।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply