Friday , August 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून : बोलेरो व बुलेट की भिड़ंत, हादसे में छात्र की मौत

देहरादून : बोलेरो व बुलेट की भिड़ंत, हादसे में छात्र की मौत

डोईवाला : उत्तराखंड में हर दिन कोई ना कोई हादसा होता ही रहता है। लगातार हादसों में लोग अपनी जान गंवा देते हैं। आज सुबह भी एक बड़ा हादसा हो गया। बोलेरो व बुलेट की आपस में भिड़ंत में बुलेट सवार की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुलेट सवार अभिनव शर्मा पुत्र मनीष कुमार शर्मा निवासी B3 स्वास्तिक अपार्टमेंट नेशविला रोड देहरादून की मृत्यु हो गई है। मृतक एसजीआरआर रेस कोर्स में नौवीं कक्षा का छात्र था।
वहीं हरिद्वार के पथरी क्षेत्र में रात के समय गश्त कर रहे एक पुलिसकर्मी को तेज रफ्तार बाइक सवार युवकों ने टक्कर मार दी। घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, पथरी थाने में सिपाही जोत सिंह बुधवार रात क्षेत्र में गश्त कर रहा था। अंबूवाला पथरी मार्ग पर एंकर फैक्ट्री के पास सिपाही ने बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया। युवकों ने बाइक रोकने के बजाय उसकी रफ्तार और बढ़ाते हुए सिपाही को टक्कर मार दी। घटना के बाद आरोपित युवक फरार हो गए। सिपाही ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply