Wednesday , June 18 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत

उत्तराखंड: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत

विकासनगर। सीमांत त्यूणी तहसील से जुड़े शिलगांव खत के कथियान-डांगूठा मार्ग पर ऐठान के पास बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में वाहन सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मिलीं जानकारी के अनुसार बोलरो वाहन कथियान से ऐठान की ओर जा रहा था। वाहन में चालक सहित दो लोग सवार थे। ऐठान गांव से कुछ दूरी पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। वाहन में खाई में जा गिरा। स्थानीय ग्रामीण दोनों व्यक्तियों को बाहर निकालने के लिए खाई में उतरे। लेकिन, दोनों की मौत हो चुकी थी।

यहाँ भी पढ़े: देहरादून में दर्दनाक हादसा, स्कूटी सवार दो महिला पुलिसकर्मियों को बस ने कुचला, एक की मौत

राजस्व उपनिरीक्षक भीमदत्त जोशी ने बताया कि मृतकों की पहचान त्यूणी तहसील क्षेत्र के ऐठान गांव निवासी जयेंद्र सिंह पुत्र चंदराम (48) और हुकम सिंह (46) पुत्र प्रताप सिंह के रूप में हुई है। राजस्व पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

About team HNI

Check Also

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …

Leave a Reply