Monday , April 27 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / नैनीताल : कार खाई में गिरी, वाहन चालक की मौत

नैनीताल : कार खाई में गिरी, वाहन चालक की मौत

  • भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रातीघाट के मोड़ से नीचे करीब सौ मीटर गिरने के बाद पैराफिट से अटकी

भवाली नैनीताल। भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की देर रात हल्द्वानी की तरफ जा रही स्विफ्ट कार रातीघाट में मोड़ से नीचे सड़क पर गिर गई। हादसे में कार चालक गम्भीर घायल हो गया। सीएचसी गरमपानी में प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी ले जाते समय घायल ने रास्ते में दम तोड़ दिया। 
जानकारी के मुताबिक़ बुधवार की देर रात हल्द्वानी की तरफ जा रही स्विफ्ट डिजायर कार संख्या डीएल 1 जेडसी 7075 रातीघाट के पास यू मोड़ से 100 मीटर नीचे सड़क में गिरने के बाद पैराफिट पर अटक गई। हादसे में कार चालक राकेश कुमार उम्र 40 साल पुत्र किशन सिंह निवासी एफ 222/56 गली नम्बर 31 साद नगर पालम क्लोनी पालमगांव दक्षिण पश्चिमी दिल्ली कार से छटक कर गम्भीर रुप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही खैरना चौकी पुलिस के कांस्टेबल राजेन्द्र गोस्वामी और शंकर नेगी ने मौके पर पहुंचकर घायल को सीएचसी गरमपानी पहुंचाया। बुधवार रात 108 से हल्द्वानी ले जाते समय राकेश कुमार ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply