Tuesday , February 24 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: सड़क किनारे खड़े वाहन से टकराई कार, दो युवकों की मौत, एक घायल

उत्तराखंड: सड़क किनारे खड़े वाहन से टकराई कार, दो युवकों की मौत, एक घायल

ऊधम सिंह नगर। दिनेशपुर में बुधवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े वाहन से टकरा गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात एक बजे के करीब तीनों युवक रुद्रपुर से कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मटकोटा मोड़ के पास कार पहले से खड़ी गाड़ी से जा टकराई। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहा उसका इलाज चल रहा है।

हादसे में मृतक का नाम गोपाल मल्लिक (28) पुत्र केशव मल्लिक वार्ड 5 दुर्गा मंदिर और सोनू सरकार (26) पुत्र धरम चंद्र सरकार वार्ड चार सतसंग बिहार के सामने दिनेशपुर के रहने वाले है। घायल का नाम दीपू ढाली (26) पुत्र बाबु ढाली है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

About admin

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply