पौड़ी। उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पौड़ी जिले के थापली-अणेथ मोटर मार्ग पर एक टैक्सी कार दुघर्टनाग्रस्त हो गई। वाहन में 5 लोग सवार थे। दुर्घटना में वाहन चालक की अस्पताल लाते समय मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना होने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
थानाध्यक्ष पौड़ी विनोद गुसांई ने बताया कि थापली से अणेथ गांव को जा रही टैक्सी कार आरटिगा कार अणेथ बैंड के समीप अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर लुढ़कते हुए दूसरी सड़क पर जा गिरी। इस दुर्घटना में देहरादून निवासी वाहन चालक दीपक सिंह (36) पुत्र विजय सिंह की जिला अस्पताल लाते समय मौत हो गई। जबकि दुर्घटना में अणेथ गांव के ही विष्णु (25) पुत्र महेंद्र, अखिलेश (27) पुत्र मथुरा प्रसाद, निखलेश (24) पुत्र मथुरा प्रसाद और बंटी (25) पुत्र हरि सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये।
Tags ACCIDENT PAURI GARHWAL ROAD ACCIDENT
Check Also
CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक
सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …
Hindi News India