Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : बाजार के लिए निकले दो युवकों का खाई में इंतजार कर रही थी मौत!

उत्तराखंड : बाजार के लिए निकले दो युवकों का खाई में इंतजार कर रही थी मौत!

  • भिलंगना ब्लॉक के सौंप-सीताकोट मोटर मार्ग पर कार खाई में जा गिरी, दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ा

टिहरी। आज रविवार शाम जिले में भिलंगना ब्लॉक के सौंप-सीताकोट मोटर मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। इस दौरान हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक सामान खरीदारी करने के लिए घर से चमियाला बाजार जाने के लिए निकले थे। सुनसान स्थान पर दुर्घटना होने की वजह से दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया
यह दुर्घटना आज रविवार शाम करीब पौने चार बजे की बताई जा रही है। कार संख्या पीबी 07 बीक्यू-5705 सौंप गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर सीधे 300 मीटर गहरी में गिर गई। हादसे में सरकंडा गांव निवासी वाहन चालक अरविंद रावत (35) पुत्र भगवान सिंह और सौंप गांव निवासी धनपाल उर्फ डब्बू (26) पुत्र प्रकाश लाल की मौके पर ही मौत हो गई। 
हादसे की सूचना मिलते ही सौंप गांव के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। किसी तरह शवों को खाई से सड़क तक पहुंचाया गया। थानाध्यक्ष प्रदीप रावत ने बताया मृतकों के शव पोस्ट मार्टम के लिए जिला चिकित्सालय बौराड़ी भेजे जा रहे है। गौरतलब है कि धनपाल पंजाब के एक होटल में नौकरी करता था। वह अप्रैल में ही अपने घर आया था, लेकिन लॉकडाउन के कारण वह वापस नहीं जा सका। अरविंद रावत घनसाली क्षेत्र में वाहन चालक था।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply