Monday , February 16 2026
Breaking News
Home / अपराध / हल्द्वानी : दहेज की भेंट चढ़ी एक बेटी, पति सहित चार ससुराल‍ियों पर मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी : दहेज की भेंट चढ़ी एक बेटी, पति सहित चार ससुराल‍ियों पर मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत दहेज के लिए एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। शव घर में फंदे पर संदिग्ध हालत में लटका मिला। महिला के मायके वालों की तहरीर पर मुखानी पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति समेत चार ससुरालियों पर दहेज हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतका अनीता के पिता शाहजहांपुर निवासी गिरींद ने मुखानी पुलिस थाने में दी गई तहरीर में बताया है कि उसकी बेटी अनीता का विवाह 6 वर्ष पूर्व बरेली के सुभाष नगर निवासी अनुज के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ हुआ था। जो वर्तमान में नैनीताल जिले के हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में रहता है। अनीता के दो बच्चे भी हैं। बड़े बेटे की उम्र चार वर्ष है और छोटी बेटी की उम्र एक वर्ष है। उनकी बेटी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में हल्द्वानी में उसके पति के घर में फंदे में लटका मिला, जहां उसका पति गुमराह करने के लिए मृत हालत में अनीता को अस्पताल ले गया। पुलिस को दी तहरीर में मृतक के पिता ने कहा है कि उनकी बेटी ने कई बार कहा था कि उसका पति अनुज, ससुर ओमनंद, सास कृष्णा व देवर श्याम चरण शादी के बाद उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगे। दहेज के तौर पर एक लाख रुपये व बाइक की डिमांड करने लगे। मांग पूरी नहीं करने पर बेटी को जान से मारने की भी धमकी देने लगे। एसओ रमेश बोहा ने बताया मृतका के पति समेत चार ससुरालियों पर दहेज हत्या व दहेज उत्पीडऩ की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड में बदला मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

देहरादून। आखिरकार उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला। आज सुबह से राजधानी देहरादून सहित प्रदेश …

Leave a Reply