Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड को मिली सौगात : महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज को मिला केआईएससीई का दर्जा

उत्तराखंड को मिली सौगात : महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज को मिला केआईएससीई का दर्जा

देहरादून। उत्तराखंड को खेल के क्षेत्र में केंद्र सरकार से बड़ी सौगात मिली है। खेल मंत्रालय ने उत्तराखंड में खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (केआईएससीई) के रूप में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज को मंजूरी दे दी है। खेलों इंडिया की कार्यकारी निदेशक राधिका की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है।  
गौरतलब है कि खेल मंत्रालय की ओर से ओलंपिक में भारत की उत्कृष्टता को बढ़ाने के लिए विभिन्न राज्यों में खेलों इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जा रही है। योजना के तहत उत्तराखंड में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज को केआईएससीई के रूप में मंजूरी मिली है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक कॉलेज में केंद्र की ओर से खेल विज्ञान केंद्र की स्थापना की जाएगी। यहां एथलेटिक्स, बैडमिंटन और बॉक्सिंग तीन खेलों के लिए केंद्र सरकार की ओर से सहयोग किया जाएगा। यहां विश्व स्तरीय खेल सुविधाएं मिलेंगी और विशेषज्ञ कोच, सहायक स्टाफ, उपकरण एवं बुनियादी ढांचे को खेलो इंडिया योजना के माध्यम से बढ़ाया जाएगा।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply