Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / भ्रष्टाचारियों पर करें सख्त कार्रवाई : धामी

भ्रष्टाचारियों पर करें सख्त कार्रवाई : धामी

  • मुख्यमंत्री ने किया भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड एप- 1064 का शुभारंभ

देहरादून। आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजिलेंस विभाग द्वारा  निर्मित एप भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड-1064 का शुभारम्भ किया।
इस मौके पर धामी ने कहा कि इस ऐप का क्रियान्वयन मजबूती से किया जाये। एप पर जो भी शिकायतें आती हैं, उनका यथाशीघ्र निस्तारण किया जाये। यदि किसी शिकायतकर्ता की शिकायत विजिलेंस से संबंधित नहीं है, तो उसे सीएम हेल्पलाइन एवं संबंधित विभाग को भेजा जाये। यह भी सुनिश्चित किया जाये कि शिकायतकर्ता द्वारा जो शिकायत की गई, उसके स्टेटस अपडेट की पूरी जानकारी उन्हें मिले।
मुख्यमंत्री ने सतर्कता विभाग के दो इंस्पेक्टरों को विवेचना करने के लिए टेबलेट भी प्रदान किये। सतर्कता विभाग के अन्य कार्मिकों को भी विवेचना के लिए टेबलेट दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाये। शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने किया जाय। जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि के सिद्धांत पर कार्य किये जाये। जन समस्याओं का समाधान सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने निदेशक सतर्कता को निर्देश दिये कि भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड एप- 1064 का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाये। आम जन को इस ऐप की पूरी जानकारी हो। निदेशक सतर्कता अमित सिन्हा ने बताया कि 1064 नम्बर पर एप के माध्यम से एवं फोन से कोई भी व्यक्ति शिकायत कर सकता है। यह नम्बर केंद्र सरकार से प्राप्त है। एप के माध्यम से प्रत्येक शिकायत रजिस्टर होगी, जिसका पूरा डाटा सुरक्षित रखा जायेगा। शिकायतकर्ता की पूरी गोपनीयता रखी जायेगी। यह ऐप हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में है। इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु, सचिव कार्मिक एवं सतर्कता अरविंद सिंह ह्यांकी, एसपी रेनू लोहानी, सीओ सुरेन्द्र सिंह सामन्त, अनुषा बडोला, निरीक्षक मारुत शाह, विभा वर्मा आदि मौजूद थे।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply