Sunday , April 14 2024
Breaking News
Home / चर्चा में / बिहार : 60 फीट लंबा लोहे का पुल चोरी, विभाग बेखबर!

बिहार : 60 फीट लंबा लोहे का पुल चोरी, विभाग बेखबर!

रोहतास। जिले के नासरीगंज प्रखंड क्षेत्र में अमियावर स्थित आरा मुख्य नहर पर बना लोहे का पुल गायब हो गया है। 60 फीट लंबे, 10 फीट चौड़े व 12 फीट ऊंचे पुल को जेसीबी से उखाड़कर चोरी कर ले जाने की बात सामने आ रही है। प्रशासन व जल संसाधन विभाग को इस करतूत की भनक तक नहीं लगी। जानकारी के बाद विभाग ने प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही है।
मिली जानकारी के अनुसार सोन नहर अवर प्रमंडल, नासरीगंज में अमियावर गांव के पास आरा मुख्य नहर पर स्थित कंक्रीट के पुल के समानांतर और इससे 25 फीट की दूरी पर कई दशक पुराना एक पुल था। ग्रामीणों के अनुसार पहले भी पुल से निकले लोहे को कुछ लोग कई बार पिकअप वैन पर लादकर ले गए थे। वे कौन थे और लोहे को कहां ले गए, इसकी किसी को जानकारी नहीं है। बीते सोमवार को जेसीबी से जब पुल उखाड़ा जा रहा था तो ग्रामीणों ने उनसे पूछा कि किसके आदेश पर यह हो रहा है। उन लोगों ने खुद को सिंचाई विभाग का कर्मी बताया। ग्रामीणों की मानें तो पुल से 20 टन से अधिक लोहा निकला होगा।
स्थानीय लोग बताते हैं कि नहर के निर्माण के बाद गांव के लोग नाव से आर-पार होते थे। वर्ष 1966 में यात्री से भरी नाव नहर के गहरे पानी में डूब गर्ई थी। इसके बाद 1972 से 1975 के बीच नहर पर इस पुल का निर्माण तत्कालीन सरकार ने कराया था। पुल के आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने पर इसके समानांतर कंक्रीट पुल का निर्माण हुआ तो पुराने पुल से आवागमन बंद हो गया था। सहायक अभियंता ने बताया कि उक्त पुल का अब उपयोग नहीं होता था। स्थानीय मुखिया ने आवेदन देकर इसे हटाने का अनुरोध किया है, लेकिन किसी कानूनी प्रक्रिया के बिना यह पुल कैसे गायब हो गया, यह जांच का विषय है।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply