Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / दिल्ली दौरे पर सीएम धामी का दूसरा दिन, कैबिनेट विस्तार पर लग सकती है अंतिम मुहर…

दिल्ली दौरे पर सीएम धामी का दूसरा दिन, कैबिनेट विस्तार पर लग सकती है अंतिम मुहर…

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दिल्ली दौरे पर आज दूसरा दिन है, इस दौरान माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री पार्टी के केंद्रीय नेताओं से मंत्रिमंडल विस्तार के संबंध में अंतिम दौर का विचार विमर्श कर सकते हैं। जिसके बाद दिल्ली से कैबिनेट विस्तार को हरी झंडी मिल सकती है।

आपको बता दें मुख्यमंत्री धामी बीते मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देवेन्द्र प्रधान को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके ओडिशा स्थित आवास पहुंचे थे। रात्रि प्रवास मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में किया। अब एक बार फिर उनके दिल्ली प्रवास को देखते हुए राजनीतिक गलियारों में मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल को लेकर चर्चा प्रारंभ हो गई है।

सरकार में कैबिनेट के पांच मंत्री पद खाली हैं, जिन्हें भरा जाना है। साथ ही मौजूदा मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल की भी संभावना है। सियासी गलियारों में धामी कैबिनेट में शामिल होने वाले जिन नामों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं उन नामों में मदन कौशिक, विनोद चमोली, बिशन सिंह चुफाल, खजान दास, बंशीधर भगत, मुन्ना सिंह चौहान और अरविंद पांडेय का नाम शामिल हैं।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …