Sunday , May 24 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर बेसिक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस रवाना की

मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर बेसिक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस रवाना की

  • चमोली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नियंत्रण में रहेगी एम्बुलेंस।
  • चारधाम यात्रा के दौरान लोगों को मिलेगी तत्काल स्वास्थ्य सुविधा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में इपिराक माइनिंग इंडिया द्वारा सीएसआर के तहत प्रदान की गई बेसिक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर चमोली के लिए रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एम्बुलेंस चारधाम यात्रा के दौरान लोगों को त्वरित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में मददगार होगी। उन्होंने इस प्रकार के जन सेवा के कार्यों में सहयोगी की सराहना की। आयुक्त गढ़वाल रविनाथ रमन ने बताया कि यह एम्बुलेंस इपिराक माइनिंग इंडिया द्वारा सीएसआर के तहत उपलब्ध करायी गई है। वर्तमान में इपिराक द्वारा ऋषिकेश -कर्णप्रयाग रेल लाइन के अंतर्गत अंडरग्राउंड टनल के निर्माण में भागीदारी दी जा रही है। यह एम्बुलेंस सीएमओ चमोली के नियंत्रण में रहेगी तथा बदरीनाथ से श्रीनगर के मध्य संचालित होगी। इस अवसर पर बी.एस. नेगी और कम्पनी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply