Wednesday , February 25 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून स्मार्ट सिटी के कार्यों में लाएंगे तेजी : धामी

देहरादून स्मार्ट सिटी के कार्यों में लाएंगे तेजी : धामी

देहरादून। आज मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान विधायक खजानदास ने मुख्यमंत्री के समक्ष जन समस्याओं को रखा। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्यों में हो रही देरी से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मछली बाजार को अन्यत्र शिफ्ट करने के लिए भी उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्यों में तेजी लाई जायेगी। मछली बाजार की समस्या के लिए उचित हल निकाला जायेगा। प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किये जायेंगे। हम जनता के विश्वास एवं उनकी आकांक्षाओं पर खरा उतरेंगे। हमारी सरकार “विकल्प रहित संकल्प“ के ध्येय वाक्य पर काम कर रही है।  जनता से किये गये वादे एवं जो भी घोषणा की जा रही हैं, वे सभी निर्धारित समयावधि के अन्दर पूर्ण किये जायेंगे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, खजान दास, सविता कपूर, मेयर सुनील उनियाल गामा मौजूद थे।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply