Friday , August 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / बाप रे! अकेले देहरादून में 914 कोरोना पाॅजिटिव

बाप रे! अकेले देहरादून में 914 कोरोना पाॅजिटिव

  • आज उत्तराखंड में मिले 2020 संक्रमित, 9 की मौत
  • प्रदेश में कंटेंमेंट जोन की संख्या पहुंची 67

देहरादून। गुरुवार को उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों का नया रिकॉर्ड बन गया। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 2220 नए संक्रमित मरीज आए हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 12 हजार पार हो गई है। आज प्रदेश में नौ मरीजों की मौत हुई, जबकि 397 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में अब तक कुल 116244 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 99777 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देहरादून और हरिद्वार में सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक गुरुवार को 36391 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि देहरादून जिले में सबसे अधिक 914 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, हरिद्वार जिले में 613, नैनीताल में 156, ऊधमसिंह नगर में 131 , पौड़ी में 105, टिहरी में 79, रुद्रप्रयाग में 49, पिथौरागढ़ में 29, उत्तरकाशी में 23 , अल्मोड़ा में 55, चमोली में 25, बागेश्वर में 15 और चंपावत में 26 संक्रमित मिले।, कंटेंमेंट जोन की संख्या 67 पहुंच गई है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply