Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / उत्तरकाशी / उत्तराखंड : क़्वारंटाइन केंद्र में 14 दिन बिताकर घर पहुंचे युवक की मौत
फाइल फोटो

उत्तराखंड : क़्वारंटाइन केंद्र में 14 दिन बिताकर घर पहुंचे युवक की मौत

देहरादून/उत्तरकाशी। विडंबना देखिये कि दिल्ली से आकर क़्वारंटाइन सेंटर में 14 दिन बिताकर एक युवक घर पहुंचा ही था कि मौत ने उसे गले लगा लिया। जानकारी के अनुसार पुरोला (उत्तरकाशी) निवासी 28 वर्षीय युवक लगभग 21 दिन पहले दिल्ली से घर लौटा था। उसको 14 दिन के लिए संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। संस्थागत क्वारंटाइन अवधि पूरी करने के बाद युवक को होम क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी गई थी।
बताया जा रहा है कि रविवार को युवक के सीने में दर्द होने पर परिजनों ने उसे पुरोला के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर लगने पर पुरोला के डॉक्टरों ने उसे राजकीय दून मेडिकल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। आज सोमवार तड़के करीब चार बजे परिजन युवक को लेकर दून अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच करने के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।
जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को भी इस बारे में अवगत कराया गया। साथ ही युवक के शव से कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया। दून अस्पताल के डिप्टी एमएस एवं कोरोना के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. एनएस खत्री ने बताया कि नई गाइडलाइन के हिसाब से कोरोना जांच के लिए सैंपल लेकर युवक के शव को पूरी कोरोना संबंधी पूरी चिकित्सीय और बचाव साधनों के साथ परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply