Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : युवा सीएम और बूढ़ा कैबिनेट, पांच मंत्री 60 के पार

उत्तराखंड : युवा सीएम और बूढ़ा कैबिनेट, पांच मंत्री 60 के पार

देहरादून। उत्तराखंड में विस चुनाव प्रचार के दौरान बार-बार युवा नेतृत्व-युवा सरकार की बात करने वाली भाजपा अपनी कथनी पर कितनी खरी उतरी है, इसका अंदाजा धामी 2 कैबिनेट को देखकर लग जाता है।
भाजपा ने पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री मनोनीत कर प्रदेश को युवा नेतृत्व तो दिया, लेकिन कैबिनेट में में उम्रदराज नेताओं की भरमार है। जिनमें सतपाल महाराज सबसे उम्रदराज मंत्री हैं। गणेश जोशी, चंदन राम दास, प्रेमचंद अग्रवाल और सुबोध उनियाल ने भी 60 का पड़ाव पार कर लिया है। जबकि धन सिंह रावत 52 साल के हैं। सीएम सहित कुल तीन ही मंत्री ऐसे हैं, जिनकी उम्र 50 से कम है।

कैबिनेट में शामिल नेता और उनकी आयु
 नेता –                      उम्र (वर्ष में)
पुष्कर सिंह धामी –        46 सतपाल महाराज –         70
गणेश जोशी –                64 चंदन राम दास –            63 
प्रेम चंद्र अग्रवाल –          61
सुबोध उनियाल –            61 
धन सिंह रावत –             52 
रेखा आर्य –                    43 
सौरभ बहुगुणा –              43

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply