Hindi News India

ताज़ा हिंदी ख़बरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया के समाचार

उत्तराखण्डचर्चा मेंपौड़ी गढ़वालराज्य

देवप्रयाग : कुठार गांव में आसमान से बरसी आफत और…!

श्रीनगर। आज गुरुवार को देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के कीर्तिनगर ब्लॉक में अतिवृष्टि से भारी नुकसान हुआ है। कुठार गांव में आसमान से बरसी आफत में कई नाली कृषि भूमि बर्बाद हो गई है और पानी के सैलाब में सड़क पर खड़ी जेसीबी मशीन भी गदेरे में जा गिरी। वहीं एक कार के ऊपर भी मलबा गिर गया, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
आज गुरुवार को कीर्तिनगर ब्लॉक के कुठार गांव में बारिश आफत बनकर टूटी। भारी बारिश के बाद आए सैलाब में कई नाली कृषि भूमि बर्बाद हो गई। हालांकि गांव ज्यादा ऊंचाई पर है, इसलिए घरों को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय निवासी ने बताया कि जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन सिंचित भूमि और सिंचाई नहर को बहुत नुकसान हुआ है। प्रशासन को आपदा के तुरंत बाद जानकारी दे दी गई थी, लेकिन समय से कोई भी अधिकारी गांव में नहीं पहुंचा।
आज देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी देहरादून में थे, लेकिन उन्हें जैसे ही आपदा की सूचना मिली तो वह देहरादून से सीधे कुठार गांव पहुंचे। विनोद कंडारी ने ग्रामीणों को हर संभव मदद के भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन की टीम ग्रामीण मदद करेगी। मौका मुआयना करने के बाद ग्रामीणों को नुकसान का मुआवजा भी दिया जाएगा।

Leave a Reply