Saturday , May 4 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : भूकंप के झटके से डोली धरती

उत्तराखंड : भूकंप के झटके से डोली धरती

पिथौरागढ़। आज सोमवार को पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.7 बताई जा रही है।
यह भूकंप पिथौरागढ़ जिले के नाचनी क्षेत्र में और बागेश्वर में आज सोमवार दोपहर को महसूस किया गया। वहीं भूकंप का झटका हल्का होने से अन्य इलाकों में इसे महसूस नहीं किया गया।  भूकंप का केंद्र मुनस्यारी में बताया जा रहा है और इसकी गहराई 10 किमी बताई जा रही है।
विगत 19 फरवरी को भी इन दोनों जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता चार मापी गई थी। इसका केंद्र पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट में आठ किमी की गहराई में था।
पिथौरागढ़ के मुनस्यारी, मदकोट, बंगापानी और नाचनी क्षेत्र में तीव्र झटके महसूस किए गए थे। नाचनी में भूकंप महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए थे। भूकंप के समय स्लेट वाले कच्चे घरों की छतों और दीवारों से मिट्टी गिरती देखी गई थी। पांखू, डीडीहाट, धारचूला में भी भूकंप महसूस किया गया था। प्रशासन के अनुसार पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में भूकंप महसूस नहीं किया गया था। बागेश्वर में भी जिला मुख्यालय और कपकोट में भूकंप महसूस किया गया था। 

About team HNI

Check Also

UK Board result 2024: इन्होंने मारी बाजी, जानिए कौन हैं 10वीं और 12वीं के टॉप-5 छात्र-छात्राएं…

नैनीताल। उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित हो गया है। हाईस्कूल का …

Leave a Reply