Wednesday , September 10 2025
Breaking News
Home / उत्तरकाशी / उत्तराखंड: एक साथ आठ मकानों में लगी आग, बेघर हुए कई परिवार…

उत्तराखंड: एक साथ आठ मकानों में लगी आग, बेघर हुए कई परिवार…

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में भीषण अग्निकांड हो गया है। यहां एक साथ लकड़ी के आठ मकानों में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते आठ मकान उसकी चपेट में आ गए। इस आग में चार घरों में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी मोरी विकासखंड के नैटवाड़ कस्बे में एक घर में रसोई गैस सिलिंडर में आग लग गई। लकड़ी का मकान होने के कारण आग पूरे घर में फैल गई। देखते ही देखते आग आस-पास के घरों में भी फैल गई। आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि चार घरों में रखा सारा सामना जलकर खाक हो गया। जबकि आठ घरों में नुकसान हुआ है।

घटना की जानकारी पर मोरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन आग बुझने तक चार घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था। जबकि अन्य घरों में भी आंशिक क्षति हुई है। हालांकि गनीमत की बात है कि घटना में किसी भी प्रकार की जनहानी नहीं हुई है।

आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि रात करीब एक बजे नैटवाड़ कस्बे में एक घर में रसोई गैस सिलेंडर में आग लग गई थी। आग लगने से आठ घरों को नुकसान हुआ है, जिसमें लायक सिंह राणा, सूरत सिंह, किशन, सोवेंद्र सिंह, महावीर राणा, सैन सिंह, जोगेंद्र सिंह और राजेंद्र सिंह के घर में आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि राजस्व व आपदा बचाव की टीम मौके पर पहुंच गई है, जो इस अग्निकांड में हुए नुकसान का आकलन कर रही है।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड: महिला योग प्रशिक्षक की हत्या, सड़कों पर उतरे लोग

हल्द्वानी। शहर के मुखानी क्षेत्र की जेकेपुरम कॉलोनी में 30 जुलाई को हुई महिला योग …

Leave a Reply