Wednesday , February 25 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / आप में शामिल हुए जोत सिंह, सिसोदिया ने दिलाई सदस्यता

आप में शामिल हुए जोत सिंह, सिसोदिया ने दिलाई सदस्यता

नई दिल्ली/देहरादून। उत्तराखंड के कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने आज शुक्रवार को कांग्रेस का हाथ का छोड़ दिया है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सदस्यता ले ली हैं। बीते कुछ दिनों से वह कांग्रेस से नाराज चल रहे थे। जोत सिंह के साथ उनके बेटे भी आप में शामिल हुए हैं।

यह भी पढ़े: आहत मन से जोत सिंह ने कांग्रेस को कहा अलविदा

इस मौके पर बिष्ट ने कहा कि दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की राजनीति और कार्यों से प्रभावित होकर वह आप में शामिल हुए हैं। बिष्ट के बेटे हिम्मत सिंह बिष्ट को भी उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आप की सदस्यता दिलाई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने भी बिष्ट के पार्टी छोड़ने पर दु:ख व्यक्त किया है। हरीश रावत ने कहा था कि वह जोत सिंह बिष्ट को मनाने का प्रयास कर रहे है। उनकी नाराजगी को जल्द दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply